नसों को ताकत देने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 15:11

नसों में ताकत लाने के लिए क्या खाना चाहिए?

नसों में ताकत लाने के लिए आपको विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। 
स्वस्थ रहने के लिए नसों का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। नसें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। नसें शरीर में दूसरे अंगों तक ब्लड को पहुंचाने का काम करते हैं। इसलिए नसों में थोड़ी सी भी गड़बड़ी होने पर व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिस तरह शरीर के दूसरे अंगों को मजबूत बनाने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है, उसी तरह नसों को ताकतवर बनाने के लिए भी विटामिन्स और मिनरल्स लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अधिकतर लोगों के मन में सवाल होता है कि नसों में ताकत लाने के लिए क्या खाना चाहिए? या शरीर की नसों को मजबूत करने के लिए क्या खाएं? नसों में ताकत कैसे लाएं?
नसों में ताकत लाने के लिए क्या खाएं?-
हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खाएं

हरी पत्तेदार सब्जियां हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। लेकिन नसों में ताकत के लिए क्या खाएं? नसों में ताकत लाने के लिए भी आप हरी पत्तेदार सब्जियां खा सकते हैं। पालक और केल जैसी पत्तेदार सब्जियां नसों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इनमें मैग्नीशियम, कॉपर, फोलेट और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। 

कॉपर न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन के लिए बहुत जरूरी होता है। यह रीढ़ की हड्डी और नसों के कार्य में होने वाली विफलता को भी रोक सकता है। 
मैग्नीशियम मसल्स और नसों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। नसों को ताकत देता है और दर्द शांत करता है।
हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन बी, सी और ई भी होते हैं। ये विटामिन्स मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र की कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं।

मछली को डाइट में रखें
मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड तंत्रिकाओं को ताकत देने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ओमेगा 3 फैटी एसिड नसों से जुड़ी समस्याओं को भी ठीक करने में मदद कर सकता है। यह नसों को ताकत देने के लिए न्यूरोप्रोटेक्टिव क्षमता प्रदान करता है। इसके लिए आप सैल्मन, टूना या सार्डिन फिश खा सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स या मेवे खाएं

ड्राई फ्रूट्स भी नसों को ताकतवर बना सकते हैं। इसके लिए आप बादाम, काजू, अखरोट आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये ड्राई फ्रूट्स मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी होता है। मैग्नीशियम, सेराटोनिन का उत्पादन करता है, इससे नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है और मूड अच्छा बना रहता है। इसलिए नसों में ताकत लाने के लिए मैग्नीशियम से भरपूर नट्स जरूर खाने चाहिए।

बैरीज को डाइट में शामिल करें

नसों के लिए कौन सा फल अच्छा है? नसों में ताकत लाने के लिए आप बैरीज का सेवन भी कर सकते हैं। ब्लूबेरी, रास्पबेरी, ब्लैकबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे फल नसों को ताकतवर बनाने में मदद कर सकते हैं। बैरीज में फ्लेवोनोइड्स नामक कंपाउंड होते हैं, जिनमें पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। फ्लेवोनाइड्स नसों के लिए काफी जरूरी होते हैं। ये मस्तिष्क रोगों को इलाज करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। बैरीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और डैमेज नसों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। 

ओट्स का सेवन करें
ओट्स नर्वस सिस्टम के लिए एक दवा के रूप में काम करता है। ओट्स खाने से अनिद्रा, तनाव और चिंता के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। ओट्स में विटामिन बी होता है, जो मूड को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। 

ओट्स में नर्व एल्कालॉइड होता है, जो नर्वस सिस्टम को लंबे समय तक ठीक करने में मदद कर सकता है। दरअसल, ओट्स में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स तनावग्रस्त नसों को पोषण देता है। नसों में ताकत लाते हैं, नसों को मजबूत बनाते हैं।

इनके अलावा नसों में ताकत लाने के लिए आप डार्क चॉकलेट, ग्रीन टी, रोजमैरी और हल्दी को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें वे सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नसों को ताकत देते हैं और नसों को डैमेज होने से बचाते हैं। इसलिए आप अपने नसों को डैमेज होने से बचाने, नसों को ताकतवर बनाने के लिए आपको हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info